फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेलवे प्लेटफार्म पर शुरू हुई लिफ्ट सेवा

Wed, 11 Mar 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज पर लिफ्ट ने काम करना किया शुरू। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लिफ्ट की सेवा मिलनी शुरू हो गई है। बुजुर्गों, दिव्यांग के अलावा महिलाएं भी लिफ्ट का प्रयोग कर रही हैं। रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के दोनों ओर लिफ्ट लगाई गई है।
विज्ञापन

काशीपुर जंक्शन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य हो रहे हैं। इसके तहत पुराने कक्षों को तोड़कर नये बनाने, प्लेटफार्म का उच्चीकरण, आधुनिक शौचालय, प्रवेश-निकासी द्वार आदि कार्य किए जा रहे हैं। एक प्लेटफार्म से दूसरे पर ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को फुटओवर ब्रिज का सहारा लेना पड़ता है। उस पर चढ़ने से बचने के लिए यात्री ट्रैक पर दौड़कर ट्रेन पकड़ते हैं। इससे आए दिन यात्री ट्रेन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसी घटनाओं की रोकथाम और बुजुर्गाें की सहायता के लिए लिफ्ट लगाने की योजना के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन पर लगाई गई लिफ्ट ने काम करना शुरू कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक रवि शंकर सिंह ने बताया कि लिफ्ट लगाने का काम पूरा हो गया है और यात्रियों ने लिफ़्ट को प्रयोग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें