सितारगंज में प्रदर्शन करते एलआईसी के कर्मचारी।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्वाइंट फ्रंट के तत्वावधान में दफ्तर परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने एलआईसी से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान की मांग की। आरोप लगाया कि बीमा उद्योग में एफडीआई 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर दी गई है। कहा कि सरकार की ओर से प्रस्तावित एलआईसी की आईपीओ का विरोध किया जाता है। उन्होंने 2017 से लंबित वेतन संशोधन का समाधान भी जल्द करने की मांग की। वहां बीपी सोनकर, एमके सिंह, एलपी गौतम, विनोद पाठक, संजय शाह, कुंदन सिंह, धन सिंह अधिकारी, पान सिंह, उमेश सिंह राणा, विवेक बृजवासी, कलावती आदि थे।