फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरएल कंपनी पर 20 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
सितारगंज पीआरएल के अधूरे कार्यों की माप करती लोनिवि की टीम। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
पीआरएल प्रोजेक्ट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी को नगर के सौंदर्यीकरण का कार्य न करने पर लोनिवि की ओर से दूसरा झटका लगा है। विभाग ने कंपनी का टेंडर निरस्त कर करीब 20 लाख का जुर्माना डाला है। कंपनी की जमा बैंक गारंटी से इस जुर्माने की धनराशि वसूली जाएगी। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि जल्द ही टेंडर कराकर नगर के मुख्य बाजार की सड़क व नाली का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार पीआरएल कंपनी को नगर के एमपी चौक से बमनपुरी चौराहा तक करीब 2.60 किमी सड़क निर्माण के लिए 20 मार्च 2018 को 3.04 करोड़ का टेंडर दिया गया था। इसका कार्य सितंबर 2019 तक पूरा किया जाना था लेकिन कंपनी की ओर से कार्य नहीं किया गया। इस पर बीते साल दस जुलाई को लोनिवि ने टेंडर निरस्त कर करीब 55 लाख रुपये का जुर्माना डाला था और बैंक गारंटी की जमा धनराशि करीब 64 लाख रुपये में से जुर्माने की रकम वसूली थी।
इसके अलावा नगर में किच्छा मार्ग, खटीमा मार्ग में 2.80 किमी में सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 1.57 करोड़ का बजट आवंटित किया था। पीआरएल कंपनी के साथ लोक निर्माण विभाग का 29 मई 2018 को अनुबंध हुआ था। इसमें नाला निर्माण, फुटपाथ व टाइल्स रोड, डिवाइडर का निर्माण करना था लेकिन पीआरएल कंपनी ने काम अधूरा छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बाद भी लोनिवि ने पीआरएल कंपनी को अतिरिक्त समय दिया लेकिन कंपनी ने काम नहीं किया। तमाम नोटिसों के बाद भी अधूरा काम करने पर बीते 27 जनवरी को लोनिवि के ईई एमपीएस रावत ने ठेकेदार पीआरएल कंपनी का टेंडर निरस्त करने के आदेश जारी किए।
सोमवार को लोनिवि की टीम ने पीआरएल कंपनी के अफसरों के समक्ष अभी तक हुए कार्य की माप की। अपर सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि 1.57 करोड़ का काम था इसमें करीब 30 प्रतिशत कार्य हुआ है। लगभग एक करोड़ के बजट का काम अवशेष है। इस पर लगभग 20 लाख की पेनाल्टी लगाकर बैंक गारंटी की जमा धनराशि से वसूली की जाएगी। जल्द ही कार्य कराने के लिए टेंडर भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें