बाजपुर के गांव हरसान में फूलदेई त्यौहार मनाते बच्चे। संवाद
ऊधमसिह नगर। जिलेभर में लोकपर्व फूल देई, छम्मा देई उल्लासपूर्वक मनाया गया। बच्चों ने चावल, गुड़ और फूलों से घर और पड़ोस की देहरी का पूजन किया। लोगों ने बच्चों को नेक दिया। बच्चों ने नेक के तौर पर मिले चावल, गुड़ से खीर प्रसाद बनाई और घर-परिवार को बांटी। सभी की सुख समृद्धि की कामना की गई। जिले के रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, सितारगंज, शांतिपुरी, दिनेशपुर, बाजपुर समेत सभी स्थानों पर फूल देई, छम्मा देई पर्व मनाया गया।