फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दुकानें तोड़ने के विरोध में जिलेभर के व्यापारी एकजुट

Wed, 15 Mar 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर हाईवे किनारे पत्रकार वार्ता करते प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भुड्डी व अ
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच-87 किनारे दुकानें तोड़ने के विरोध में जिलेभर के व्यापारी एक हो गए हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने प्रेस वार्ता में कहा कि अगर व्यापारियों की दुकानें तोड़ीं गईं तो जिले के साथ ही प्रदेशभर का बाजार बंद कराएंगे। व्यापारियों ने कहा कि जी-20 समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत में शहर को सुंदर बनाने के लिए वे सड़क किनारे गुलदस्ते रखेंगे, रेड कार्पेट बिछाएंगे। कुछ दिनों के लिए बाजार भी बंद कर देंगे। लेकिन एनएचएआई उनकी नहीं सुन रहा और दुकानें तोड़ने की चेतावनी दे रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को हाईवे किनारे धरना स्थल पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। जिलाध्यक्ष भुड्डी ने कहा कि जिला प्रशासन जी-20 की आड़ में व्यापारियों की दुकानें उजाड़ रहा है। इसके विरोध राम मनोहर लोहिया मार्केट, विश्वकर्मा मार्केट, समोसा मार्केट और सुपर मार्केट बंद कर दिया गया है। पांच दिन से जिला प्रशासन के खिलाफ दुकानें बंद की गई हैं। कहा कि 1980 से व्यापारी दुकानों का किराया दे रहे हैं। करीब 125 दुकानें बंद करने से एक हजार लोगों का रोजगार चला गया है। कहा कि जब केंद्र सरकार की ओर से रुद्रपुर बाईपास का निर्माण किया जा रहा है तो फिर दुकानें क्यों तोड़ी जा रही हैं। वहां प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अरोरा, जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, जिला उपाध्यक्ष सुरमुख सिंह, सतपाल गाबा, सुरेश जैन, राज कुमार सीकरी आदि थे।
इंसेट-
दुकानों को तोड़ने के विरोध में सीएम को भेजेंगे खून से लिखा पत्र
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि दुकानें तोड़े जाने के विरोध में सभी व्यापारी खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। कहा कि व्यापारी वर्ग हाईवे किनारे दुकानें उजाड़ने नहीं देंगे। बताया कि कुछ दिनों में ही व्यापारी एसडीएम या डीएम के माध्यम से सीएम को खून से लिखा पत्र भेजने के लिए तैयारी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

-
शराब की दुकान खुली रही
रुद्रपुर। एनएच-87 के किनारे दुकानों को तोड़ने के विरोध में सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। शराब की दुकान खुली रही। एनएच-87 के किनारे स्थित शराब की दुकान पर दोपहर के समय ग्राहकों की काफी भीड़ नजर आई। संवाद
-
शाम को व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस
रुद्रपुर। एनएच-87 किनारे तोड़ी जा रही दुकानों के खिलाफ व्यापारियों ने बुधवार की शाम को रोडवेज स्टेशन से मशाल जुलूस निकाला। सभी व्यापारी एकत्र होकर मशाल जुलूस के साथ बाटा चौक पहुंचे। फिर मुख्य बाजार होते हुए भगत सिंह चौक तक पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि जी-20 की आड़ में दुकानें नहीं तोड़ने देंगे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें