फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आदेश के बावजूद सुल्तानपुर पट्टी से होकर नहीं जा रही बस

Thu, 17 Aug 2023 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी। कोसी नदी पुल की मरम्मत होने के कारण परिवहन निगम की बस नगर में न आकर फोरलेन हाईवे से होकर आ-जा रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग -74 कोसी नदी पुल के भारी वाहनों के लिए असुरक्षित होने के कारण तीन महीने तक यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था। समय सीमा के गुजरने के बावजूद पुल मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। देहरादून, हरिद्वार, खटीमा, रुद्रपुर व बरेली से आने वाले यात्रियों को चालक सुल्तानपुर पट्टी से पांच किलोमीटर दूर छोई मार्ग पर छोड़कर चले जाते हैं। पुल की मरम्मत होने के कारण परिवहन निगम के अधिकारियों ने रोडवेज बस को नगर से ले जाने के आदेश दिए थे। बस चालक अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए सुल्तानपुर पट्टी से पांच किलोमीटर दूर छोई मार्ग फोरलेन से ले जा रहे हैं।

- रोडवेज बस नगर में नहीं आने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे निजी वाहन में यात्रियों, मरीजों को ठूंस कर ले जाते हैं और मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

मिंटू चौधरी, शहरवासी।

- रोजाना बैंक जाने के लिए रोडवेज बस के लिए कई घंटे पहले घरों से निकलना पड़ता है। रोडवेज बस नगर में न आने के कारण निजी बस से ऑफिस के लिए जाना पड़ता है ऐसे में ऑफिस समय से नहीं पहुंच पाते।
शैलव गुप्ता, बैंक कर्मी।

ड्यूटी के लिए बस का इंतजार कई-कई घंटों करना पड़ता हैं लेकिन बस समय से नहीं आने से लोकल वाहन पकड़ कर ड्यूटी पर पहुंचते हैं। रात में लौटते समय काफी दिक्कतें होती है।
गंगा राम, होमगार्ड।

- आसपास के दर्जनों गांव के लोग सर्विस करने के लिए कंपनी, स्कूल, ऑफिस के लिए जाते हैं। रोडवेज बस नहीं मिलने से आए दिन देर हो जाती है।
मो. असलम, शिक्षक।


- कोसी नदी पुल पर मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्दी ही तकनीकी टीम आकर निरीक्षण करेगी इसके बाद पुल को पूरी तरह से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
अरुण कुमार, ईई लोनिवि काशीपुर।


- इस मामले में पूर्व में विभाग की ओर से बस चालकों को निर्देश दिए गए थे, कि वह सुल्तानपुर पट्टी शहर से होकर जाए। अब जानकारी की जाएगी आखिर क्यों नहीं जा रहे हैं। यदि निर्देशों का उल्लंघन करेंगे तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हरेंद्र नितवाल, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, बस स्टेशन, काशीपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें