फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रंचिंग ग्राउंड बंद कराने की मांग के लिए धरना

Thu, 17 Aug 2023 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
ट्रैचिंग ग्राउण्ड को हटाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। ढेला में आए उफान के चलते नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड की दीवारें टूटने से एकत्र कूड़ा ढेला नदी में समाने लगा है। बुधवार की सुबह ट्रंचिंग ग्राउंड को बंद करने की मांग के लिए ग्राम कचनाल गाजी के महिला-पुरुष धरने पर बैठ गए। आक्रोशित लोगों ने निगम के कचरा डालने आए वाहनों को लौटा दिया।
विज्ञापन

भाकियू (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने किसानों की मांग का समर्थन किया और धरना पर बैठ गए। किसान नेता जीतू ने कहा कि निगम ने ढेला नदी के बीच में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया था, जिसकी दीवारें ढेला नदी की बाढ़ से उसमें समा गई और एकत्र कूड़ा ढेला नदी में बह गया। जो आगे जाकर रामगंगा नदी में मिलकर उसको प्रदूषित व अपवित्र करेगा। कहा कि नगर निगम प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है निगम के पास लाखों रुपयों की खाद बनाने की मशीन है। जो खड़े-खड़े जंग खा रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की फसलें कूड़े से खराब हो रही है। इसका मुआवजा दिया जाए। साथ ही चेतावनी दी जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा यहां पर जागीर सिंह, पवन सैनी, उदय शर्मा, कश्मीर कौर, हरभजन कौर, गुरमेज कौर, मनजीत कौर, इकराम हुसैन आदि मौजूद रहे।

यह एक प्राकृतिक आपदा है। ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर ग्रामीणों के साथ सिंचाई विभाग, एसडीएम की मौजूदगी में बैठक हुई थी। जिसमें ग्रामीणों को समस्या से अवगत कराया गया है। समस्या का समाधान निकाला जा रहा है। विवेक राय, नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें