सितारगंज। गुरुनानकनगरी वनकुइंया गांव निवासी जसवंत सिंह की गौशाला में 15 मवेशी बंधे थे। बृहस्पतिवार देर सायं तेंदुए ने गौशाला में बंधी दो बछियों और एक बछड़े को मार डाला। जानवरों की आवाज सुनकर जसवंत सिंह और आसपास के लोग पहुंचे। तेंदुए के लगातार गांव में आने और अब गौशाला में मवेशियों पर हमले से गोठा, गुरुनानकनगरी और आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत ने बताया कि जसवंत सिंह की गौशाला के पास पग चिह्न मिले हैं। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया। संवाद