फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मकान की छत पर बैठा तेंदुआ, लोगों में छाई दहशत

Wed, 17 Jul 2024 04:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नगर के वार्ड नंबर 11 एसडीएम आवास के सामने कॉलोनी में दो तेंदुए एक मकान की छत पर आकर बैठ गए। तेंदुओं को देखते ही मोहल्लेवासियों में दहशत फैल गई। सूचना पर बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी गोविंद सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित एसडीएम आवास के सामने कॉलोनी में घनी आबादी के बीच एक खंडहर नुमा मकान की छत पर दो तेंदुए आकर बैठे गए, जिससे लोग दहशत मे आ गए। इस दौरान व्यापार मंडल के महामंत्री ललित कोछड़ और कॉलोनी निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि लोगों ने छत पर दो तेंदुओं को एक साथ बैठा देखा है। जिससे लोगों की नींद उड़ गई। लोगों ने जंगलात अधिकारियों से तेंदुओं को पकड़ कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें