फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सुरई रेंज के जंगल में मृत मिला तेंदुआ, शव को दफनाया

Mon, 27 May 2024 03:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सुरई रेंज के जंगल में बहने वाली नबदिया बीसलपुर ब्रांच नहर में एक तेंदुए का शव पेड़ में फंसा मिला। वन अधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टरों ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

शनिवार को वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान सुरई रेंज 14 अ में नबदिया बीसलपुर ब्रांच नहर में पेड़ में फंसा एक तेंदुए का शव दिखाई दिया। सूचना पर वन विभाग में खलबली मच गई। बाद में शव को नहर से निकाला गया। रविवार को वन अधिकारियों और पशु चिकित्सक डॉ. आयुष उनियाल व डॉ. हिमांशु पांगती की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया।
वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि नर तेंदुए का शव दो से तीन-दिन पुराना मालूम पड़ रहा है। तेंदुए की उम्र आठ-नौ साल है। उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि अधिक उम्र होने के कारण तेंदुआ नहर पार करते समय बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें