फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima News: महिला पर झपटा तेंदुआ, वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास लगाए ट्रैप कैमरे

Wed, 28 Jan 2026 11:33 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

मझोला-द्वितीय गांव के पास वन गुर्जर बस्ती निवासी जुलेखा पत्नी सुलेमान सोमवार दोपहर के समय अपने घर के कुछ दूर पर नाले के पास गई थी, तभी अचानक तेंदुए ने उस हमला कर दिया।
विज्ञापन
वन गुर्जर बस्ती में जख्म के निशान के दिखाती महिला। - फोटो : स्रोत- ग्रामीण।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा में बिरिया मझोला के पास वन गुर्जर बस्ती के निकट तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य है। वन विभाग के घटनास्थल के आसपास ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। मझोला-द्वितीय गांव के पास वन गुर्जर बस्ती निवासी जुलेखा पत्नी सुलेमान सोमवार दोपहर के समय अपने घर के कुछ दूर पर नाले के पास गई थी, तभी अचानक तेंदुए ने उस हमला कर दिया।

विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भागा। सूचना मिलने पर ग्रामीण और किलपुरा रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। महिला ने बताया कि तेंदुए ने उसके पैर में पर पंजा मारा। उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालात सामान्य है।

वन विभाग के मुताबिक, तेंदुए की गतिवधि पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। साथ ही ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से जंगल में न जाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें