फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चलती बाइक पर तेंदुए ने मारा झपट्टा, जांबाज ने ऐसे बचाई जान, शोर मचाने पर भागा आदमखोर

Mon, 18 Dec 2023 10:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में एक बाइक सवार युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि युवक ने हेलमेट लगाया था जिससे वह बाल-बाल बच गया।
 
विज्ञापन
तेंदुए का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि युवक ने हेलमेट लगाया था जिससे वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


ग्राम बाबरखेड़ा निवासी उदयवीर सिंह पुत्र हीरा सिंह रविवार सुबह करीब छह बजे अपने भाई रवि कुमार को काशीपुर रेलवे स्टेशन छोड़ कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुदैय्योवाला के पास अचानक तेंदुए ने उदयवीर सिंह पर हमला किया। गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहना जो कि तेंदुए के हमले में टूट गया। इसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार एक व्यक्ति के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया।

इससे पहले 8 दिसंबर की रात करीब दस बजे इसी क्षेत्र में बाइक सवार हरियावाला निवासी शिक्षक नेता स्वतंत्र मिश्रा पर भी तेंदुए ने हमला किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें