फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अरुणाचल में भार उठाएंगे लाखन, अंकुश और सुबोध

Mon, 18 Dec 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर सांई कोच के साथ खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। अरुणाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के लिए काशीपुर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

28 दिसंबर से आठ जनवरी तक ईटानगर में यूथ जूनियर-सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए काशीपुर साई के भारोत्तोलक लाखन कुमार 67 किग्रा, अंकुश कुमार यादव 96 किग्रा, सुबोध पचोरी का 102 किग्रा भार वर्ग में पहली बार चयन हुआ है।
तीनों ने नवंबर में काशीपुर में हुई राज्य स्तरीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। सभी खिलाड़ी केंद्र में कोच पवन कुमार शर्मा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं नवंबर में अलीगढ़ में यूपी स्टेट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें काशीपुर साई के भारोत्तोलक विवेक कुमार ने 67 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग किया। उन्होंने स्नैच में 95, क्लीन जर्क में 109 कुल 204 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन




दमन दीव में होने वाले खेलों के लिए तनिष्का का चयन
जसपुर। नगर की प्रतिभावान खिलाड़ी तनिष्का चौहान का चयन दमन और दीव में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए हुआ है। रुद्रपुर के कम्युनिटी हॉल में पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से प्रथम नेशनल बीच गेम्स 2024 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गुरुकुल मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी तनिष्का चौहान ने 70 किलो भार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकेडमी के डायरेक्टर मुकेश यादव, कोच मनदीप कौर ने उम्मीद जताई कि वह बेहतर खेल का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें