बाजपुर के गांव बेरिया दौलत में विधिक जानकारी के प्रति जागरूक करती विधिक मोबाइल टीम।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की ओर से शुक्रवार को मोबाइल वैन से बाजपुर क्षेत्र के गांव बरेहनी, हरिपुरा हरसान, महौली जंगल तथा बैरिया दौलत में विधिक सहायता कार्यक्रम हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव के समक्ष लोगों ने बिजली, पानी, श्रम विभाग से संबंधित शिकायतें रखीं। वहां ललित कर्नाटक, महिपाल सिंह, मोहम्मद शाहिद, जीवन जोशी, हेमंत, राहुल सिंह आदि थे।