फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस और स्पष्टता के साथ बदलाव को अपनाना ही है नेतृत्व : कृष्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर ने शिक्षक दिवस पर तेजस: द लीडरशिप टॉक सीरीज का आयोजन किया। पीडब्ल्यूसी इंडिया के चेयरपर्सन संजीव कृष्णन ने कहा कि नेतृत्व का सार साहस और स्पष्टता के साथ बदलाव को अपनाने में है। अनुकूलनशीलता, समावेशिता और स्थिरता प्रभावी नेतृत्व की पहचान हैं।
विज्ञापन

आईआईएम काशीपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टॉक सीरीज का आयोजन किया गया। इसमें देश के प्रमुख लीडरों ने बतौर वक्ता हिस्सा लिया। इसी क्रम में मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी अर्नब रॉय ने अनुकूलनशीलता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेशन और कार्य-जीवन संतुलन पर विचार साझा किए।
मॉरिस गैराजेज इंडिया के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी यशविंदर पाटियाल ने कहा कि संगठनों को सफल होने के लिए नवाचार, विविधता और सामुदायिक निर्माण को अपने प्रयासों के केंद्र में रखना आवश्यक है। भारत तेजी से एक ऑटोमोबाइल हब बन रहा है, जिससे रोजगार और विकास के अवसर बढ़ रहे हैं और इस कारण प्रतिभा को बनाए रखना पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। एसएमसी फाइनेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भास्कर घोषाल ने कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल मार्गदर्शन देना नहीं बल्कि टीम के प्रदर्शन को सक्षम बनाना है। सिग्नेचर ग्लोबल के मुख्य परिचालन अधिकारी संजय कुमार वर्श्नेय ने उद्देश्य-प्रेरित नेतृत्व के महत्व पर बल दिया। आईआईएम काशीपुर के डीन प्रो. कुणाल गांगुली ने कहा कि शिक्षक दिवस उन अमूल्य योगदानों का सम्मान करने का दिन है जो शिक्षक और मार्गदर्शक भविष्य के नेताओं के निर्माण में निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें