काशीपुर में सड़क का शिलान्यास करते विधायक हरभजन सिंह चीमा व मेयर ऊषा चौधरी।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। काशीपुर नगर निगम के चार वार्डों में करीब 1.44 करोड़ रुपये की लागत से 16 सड़कों, नालियों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। शुक्रवार को विधायक हरभजन सिंह चीमा की अध्यक्षता में मेयर ऊषा चौधरी ने निगम के वार्ड-2, 3, 33 और 34 में बनने वाली सड़कों और नालियों का शिलान्यास किया।
बताया कि फरवरी में इसकी स्वीकृति प्रदान की गई थी। इससे पूर्व निगम ने वार्ड नंबर-दो और 38 में एक करोड़ की लागत के सड़कों का लोकार्पण किया गया। वहां पर पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, दीप चंद जोशी, मीनाक्षी सिद्धू, विजय कुमार बाबी आदि थे।