फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Sun, 29 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने ससुरालियों पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मटकोटा निवासी एक युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका चार साल पहले पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम-प्रसंग के दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और शादी से आनाकानी करने लगा।
युवक के परिजनों से शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना का मुकदमा भी पंजीकृत है। आरोप है कि बाद में युवक ने परिजनों ने उसकी शादी युवक के साथ करा दी और मुकदमा वापिस करवाते हुए तीन माह बाद उसे ससुराल ले जाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि छह माह बीत जाने के बाद भी युवक और ससुराल वाले उसे ले जाने को तैयार नहीं है। कई बार आग्रह करने के बाद भी उसे अपनाया नहीं गया। युवती ने पति और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें