फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंडयूज परिवर्तन की छह फाइलें गायब

Thu, 19 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उलाना ब्यूरो जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर।एनएच चौड़ीकरण की जद में आई जमीनों के लैंडयूज परिवर्तन में हुए गड़बड़ झाले में नया मोड़ आया है। एसडीएम कार्यालय से लैंडयूज परिवर्तन की छह फाइलें गायब हो गई हैं। हाईकोर्ट में दायर याचिका के जवाब में काउंटर एफिडेविट तैयार करने के लिए फाइल खोजी गई तो उनके गायब होने का पता चला। मामले में एसडीएम के निर्देश पर पेशकार ने पूर्व पेशकार के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसडीएम युक्ता मिश्रा के पेशकार सतपाल निवासी काशीपुर ने कहा कि 16 जनवरी 2017 को एसडीएम ने निर्देशित किया कि हाईकोर्ट में महेंद्र सिंह बनाम सरकार के प्रकरण में उच्च न्यायालय ने रिट दायर की गई है। इसमें काउंटर एफिडेविट तैयार करना है। इसके लिए जब 143 की फाइलों को तलाश किया गया तो 2008-09 से 2011-12 के बीच की छह फाइल नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि छह फाइलें गायब हैं। सतपाल ने कहा कि दो दिसंबर 2016 को उन्होंने जब कार्यभार ग्रहण किया था तो तत्कालीन पेशकार/रीडर ने ये फाइलें उपलब्ध नहीं कराई थी, न ही उनको जांच में फाइल दी थी। पुलिस ने पूर्व पेशकार के खिलाफ धारा 409 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें