फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय ने एमबीपीजी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में चल रही कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी बालिका खो-खो प्रतियोगिता में बुधवार को लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के बीच फाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एमबीपीजी हल्द्वानी की टीम को एक पारी आठ अंक से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि पं. गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्ष विमला गुड़िया ने पुरस्कृत किया। संचालन डॉ. दीपा चनियाल ने किया। यहां कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. रमा अरोरा, विजेंद्र चौधरी, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें