काशीपुर। रुड़की में आयोजित केंद्रीय विद्यालय की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में तीन बालिका खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीते। तीनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी।
22से 25 जून तक आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में काशीपुर की पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। अंडर-14 आयु वर्ग की 44 किग्रा भार वर्ग में लक्ष्या और 44 प्लस भार वर्ग में हिमांशी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-17 के 57 किग्रा भार वर्ग अंडर17 में दुर्गेश को भी स्वर्णिम सफला मिली थी। लक्ष्या और हिमांशी अक्तूबर में नई दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। दुर्गेश को नवंबर में छत्तीसगढ़ में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भागीदारी का मौका मिलेगा। कोच प्रीति सागर ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु के 36 किग्रा भार वर्ग ऋषिता ने भी रजत पदक जीता था। संवाद