खटीमा की रामलीला में लक्ष्मण-मेघनाद संवाद का मंचन।- स्रोत- आयोजक
खटीमा। सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में विभीषण को भगवान श्रीराम के शरण देने, लक्ष्मण-मेघनाद संवाद और लक्ष्मण शक्ति की लीलाओं का मंचन किया गया। लक्ष्मण-मेघनाद संवाद लीला का मंचन को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। वहां पर कमेटी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री मनोज श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह रावत, इंद्रेश कुमार, गौरीशंकर अग्रवाल, मनोज वाधवा, राजेश श्रीवास्तव, नेता अमन अरोरा आदि थे।