फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: करोड़ों की लागत से बना एथलेटिक ट्रैक उखाड़ा, फिर से बनेगा, 2.32 करोड़ से होगा तैयार; प्रस्ताव भेजा

Wed, 01 Oct 2025 12:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में नया एथलेटिक्स ट्रैक बनाने का कार्य डेढ़ साल में तीसरी बार बाधित हुआ है, जिसके चलते अब पहले से बने क्षतिग्रस्त ट्रैक को हटाकर उसे दोबारा नया बनाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में उखाड़ा गया सिंथेटिक ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर मनोज सरकार स्टेडियम में एथलिटों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जा रहा है। ट्रैक का निर्माण डेढ़ साल के भीतर तीन बार बाधित हुआ है। तीसरी बार केवल बाधित ही नहीं बल्कि क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते बनाए गए ट्रैक को उखाड़ा जा रहा है। इसे फिर से तैयार किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 15 करोड़ की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक और फुटबॉल ग्राउंड की स्वीकृति मिली थी। इसमें एक वर्ष के भीतर एथलेटिक्स ट्रैक को तैयार करना था। बीते मार्च तक इसे तैयार कर स्टेडियम को सौंप देना था। इससे पूर्व जब ट्रैक की शुरुआत हुई तो राज्य ओलंपिक खेल शुरू हो गए थे। इसके चलते इसके निर्माण पर ब्रेक लग गया था।

इसके बाद राष्ट्रीय खेल और अब जुलाई महीने में निवेश उत्सव इसमें बाधक बना। निवेश उत्सव में बड़ी-बड़ी गाड़ियों के स्टेडियम में आने-जाने के चलते ट्रैक पूरी तरह से धंस गया। इसके बाद बारिश का पानी ट्रैक पर जमा होने से और खराब हो गया। इसी के चलते निर्माण इकाई पेयजल निर्माण विंग देहरादून ने 2.32 करोड़ रुपये का क्षतिपूर्ति प्रस्ताव बनाकर सिडकुल को भेजा है। हालांकि अभी तक धनराशि तो नहीं मिली पर इकाई ने ट्रैक को उखाड़ने का काम शुरू कर दिया है।

ट्रैक पर दो चरण का हो चुका था काम

विज्ञापन

एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक पर दो चरण का काम हो चुका था। एक चरण का काम शेष था। इस ट्रैक को निर्माण इकाई को मार्च में ही हैंडओवर करना था पर एक चरण का काम पूरा हो इसके पहले ही ट्रैक जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया। अब नए सिरे से ट्रैक बनाया जाएगा।

एथलेटिक्स ट्रैक जगह-जगह धंस गया है जिसे उखाड़कर फिर से बनाया जाएगा। इसके लिए सिडकुल को करीब 2.32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। ट्रैक को उखाड़कर फिर से बनाकर एक माह में तैयार करना है। - शैलेंद्र भंडारी, अभियंता, पेयजल निर्माण विंग, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें