फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा के पकड़िया में कम्युनिकेशन दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
खटीमा के लोहियाहेड में ट्रांसफार्मरों के मरम्मत कार्य का जायजा लेते विधायक धामी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र के मेलाघाट रोड स्थित एक कम्युनिकेशन की दुकान में आग से लाखों का सामान जल गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आसपास के लोगों ने आग को काबू कर लिया था। जानकारी के अनुसार पकड़िया में रात करीब 9:00 बजे इंद्रजीत गुप्ता की राहुल कम्युनिकेशन की दुकान से अचानक धुआं उठता देख कर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग को आसपास के लोगों ने काबू किया। बताया गया कि आग से कम्प्यूटर फोटो स्टेट, मोबाइल सेट समेत करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भी रात में व्यापारी से मिलकर  क्षति का जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उधर बृहस्पतिवार की सुबह लोहियाहेड में ट्रांसफार्मरों के केबिल जलने के मामले में देर रात आपूर्ति सुचारू हुई। जेई पवन उप्रेती ने बताया कि पचौरिया, मेलाघाट, आवास विकास, नगरा तराई आदि में रात 10:00 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस मामले में भी विधायक धामी ने शुक्रवार को ट्रांसफार्मरों के मरम्मत कार्य का जयजा लिया। इस दौरान एसडीओ अनुज त्रिपाठी, जेई मोहन सिंह परगाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें