फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षको के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। फर्जी प्रमाणपत्रो के आधार पर शिक्षा विभाग में शिक्षण कार्य करने वाले पद से बर्खास्त दो सहायक अध्यापकों के खिलाफ उपशिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी दोनों सहायक अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताते हैं कि बाजपुर के दो सहायक अध्यापकों ने फर्जी बीटीसी प्रमाण पत्रो के आधार पर नौकरी हासिल की। इस मामले में डीईओ की ओर जांच उपशिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट को सौपी गई। विभागीय जांच के बाद दोनों सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। जांच के आधार पर 22 मार्च 20 को दोनों सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया गया था। सूत्र बताते है कि शिक्षकों के बीटीसी प्रमाण पत्रो की जांच करने के लिए उपशिक्षा अधिकारी बाजपुर यूपी के प्रयागराज (इलाहाबाद) भी गए थे। बर्खास्त दोनों सहायक अध्यापकों की नियुक्ति 1996 में की गई थी। आरोपी मूल रूप से यूपी के बिजनौर के निवासी बताए गए है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पद से बर्खास्त दो सहायक अध्यापकों के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में उपशिक्षा अधिकारी प्रेमा विष्ट की ओर से तहरीर दी गई है। अभिलेखों का अध्यन कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें