फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शराब की भट्टी तोड़कर 12 हजार लीटर लहन किया नष्ट

Sat, 03 Jun 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा के सुरई रेंज के जंगल में आबकारी टीम को मिली सुलगती भट्टी। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दो भट्टियों को तोड़ कर 12 हजार लीटर लहन नष्ट किया।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर सोनू सिंह के नेतृत्व में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने खाईखेड़ा में बहल्ला नदी के किनारे दो शराब की भट्टियों को तोड़ कर 12 हजार लीटर लहन को नष्ट किया। मौके पर लगभग 80 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई। इस दौरान शराब बनाने वाले आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। आबकारी विभाग ने अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में उप निरीक्षक असीम सिद्दीकी, देवेंद्र कुमार, विजेंद्र जीना, भुवन चौसाली, कृष्ण चंद्र, मनीष पवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें