फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नहर पर हो रहे लघु डैम निर्माण का भारी विरोध, काम रुकवाया

Sat, 03 Jun 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के तीन पानी डाम में हो रहे निर्माण का विरोध करते लोग। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। तीनपानी में मौजूद नहर पर पानी के फ्लो को रोकने के लिए यूपी सिंचाई विभाग की ओर से बनाए जा रहे छोटे डैम का स्थानीय लोगों और राइस मिलर्स ने विरोध कर निर्माण को बंद करा दिया। उन्होंने बिना आकलन निर्माण करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर डैम बनने के बाद होने वाले प्रभाव का आकलन करने की बात कही। कहा कि डैम बनने के बाद आवासीय, कृषि और औद्योगिक भूमि पर पानी भरने की प्रबल आशंका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीनपानी के पास नहर पर यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी डैम का निर्माण करा रहे थे। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और निर्माण कार्य को बंद कराया दिया। उन्होंने बिना स्थानीय सहमति के निर्माण का विरोध किया। इसके बाद उन्होंने डीएम युगल किशोर पंत को ज्ञापन साैंपकर कहा कि नहर में यूपी सिंचाई विभाग एक डैम का निर्माण कर रहा है, साथ ही नाले के विस्तार को भी कम किया जा रहा है। पूर्व में निर्माण के दौरान एनएच ने उसका विस्तार सात मीटर तक रखा था। अब विस्तार कम होने से हाईवे के किनारे बसीं बस्तियों में बरसात के दौरान पानी भरने की आंशका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में आई बाढ़ में तीनपानी डैम के पास बसीं बस्तियों में पानी भर गया था और लोगों को जान भी गंवानी पड़ी थी। इसके बाद ही उसके विस्तार को बढ़ाया गया था। उनका कहना है कि डैम बनने से पहले उसके प्रभाव का आकलन करना आवश्यक है। वहां पर राजेश बंसल, हरभजन सिंह, बलविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, ओपी मित्तल, श्याम अग्रवाल, रूप सिंह विर्क, गुरतेज सिंह, नीशू सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें