फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एथलेटिक्स ट्रैक पर पानी का छिड़काव न होने से खिलाड़ी परेशान

Wed, 29 Apr 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एथलेटिक्स ट्रैक पर भीषण गर्मी में समय से पानी का छिड़काव नहीं होने से खिलाड़ियों को धूल के गुब्बार में दौड़ना पड़ रहा है। इस कारण खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को संक्रामक बीमारी का खतरा सता रहा है। वहीं, स्टेडियम प्रशासन सप्ताह में दो दिन पानी का छिड़काव करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम में पूर्व से मिट्टी एथलेटिक्स ट्रैक बना हुआ है। ट्रैक को मुलायम रखने के लिए समय-समय पर पानी लगाने की आवश्यकता होती है। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण और स्टेडियम के तीन-चार सबमर्सिबल लगे हुए हैं। ट्रैक सही होने पर ही सुबह-शाम खिलाड़ी दौड़ का अभ्यास कर पाते हैं। अप्रैल शुरू होते ही पारा चढ़ने लगा था, गर्म हवा भी तेज चल रही है। ट्रैक पर समय-समय पानी नहीं लगाए जाने की बात सामने आ रही है। इससे ट्रैक पर धूल उड़ रही है। हवा चलने पर धूल का गुब्बार उड़ने लगता है। इसी के बीच धावकों को दौड़ना पड़ रहा है। नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर खिलाड़ियों ने बताया कि ट्रैक पर काफी धूल उड़ रही है। पानी का छिड़काव समय से नहीं हो रहा है। उड़ती धूल से खांसी, खराश हो रही है। अधिक परेशानी होने पर सांस फूलने लगती है। उन्होंने शीघ्र ट्रैक पर पानी का छिड़काव करने की मांग की।
कोट:
शुक्रवार और शनिवार को ट्रैक पर पानी लगाया जाता है। गर्मी अधिक पड़ने से ट्रैक जल्दी सूख जा रहा है। बीच में पानी लगाएंगे तो खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाएंगे। फुटबाल मैदान में पानी लगाया जाता है। 10 बजे के बाद साई वाले भी पानी का छिड़काव करते हैं। आधे क्षेत्र में साई और आधे क्षेत्र में वह स्वयं पानी लगवाते हैं। -महेश्वर नेगी, प्रभारी स्टेडियम, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें