फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ससुराल से घर लौट रहे मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत

Sat, 05 Apr 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


ग्राम गूलरगोजी निवासी हरस्वरूप सिंह (35) पुत्र जसवंत सिंह बृहस्पतिवार को उधोवाला थाना अफजलगढ़ (बिजनौर, यूपी) स्थित ससुराल गया था। ससुरालियों से मिलने के बाद वह देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। बताते हैं कि गांव से निकलते ही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे कासमपुर गढ़ी के सीएचसी में भर्ती कराया। इएमओ ने हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में हरस्वरूप ने दम तौड़ दिया। कोतवाल सुमित कुमार राठी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। घटना से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें