फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचा श्रमिक संगठन ने निकाला जुलूस

Mon, 20 Mar 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
विज्ञापन
श्रमिक संगठन ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। रिचा श्रमिक संगठन के बैनर तले एकजुट श्रमिकों ने मांगों को लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाला। फैक्ट्री प्रबंधन पर कई आरोप लगाए। रविवार को हुई सभा में रिचा श्रमिक संगठन के महामंत्री योगेश पांडे ने कहा कि पिछले वर्ष श्रमिकों की 40 दिन की हड़ताल के बाद 27 जून को समझौता हुआ था।
विज्ञापन


इसमें एसडीएम और सहायक श्रमायुक्त ऊधमसिंह नगर की मध्यस्थता में प्रबंधन ने कई बिंदुओं पर सहमति जताई लेकिन समझौते के मुताबिक जब श्रमिकों ने अपना वायदा पूरा निभाया तो प्रबंधन अपने दिए आश्वासनों से पलट गया। इसके चलते कई कर्मचारी वापस काशीपुर स्थित फैक्ट्री के प्लांट में नहीं आ पा रहे हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन एसडीएम के समक्ष हुए समझौते का पालन भी नहीं कर रहा है।

इसके बाद श्रमिकों ने जुलूस निकाला। श्रमिकों ने मांगों का ज्ञापन एसडीएम को दिया। संगठन के महामंत्री पांडे ने बताया कि एसडीएम ने श्रमिकों की समस्याएं सुनने के बाद 28 मार्च को एसडीएम कोर्ट सभागार में श्रमिकों, प्रबंधन में वार्ता कराने की घोषणा की है। जुलूस में खीमानंद जोशी, लक्ष्मण सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, राजकुमार, मुकेश राठौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें