फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं, सिरसा, अवध, लखनऊ विवि ने जीते मुकाबले

Wed, 28 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में कुमाऊं, सिरसा, अवध, लखनऊ विश्वविद्यालय ने मुकाबले जीतकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंगलवार को  स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह रावत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचएस धामी और एसएसपी उत्तरकाशी एएस ताकवाले ने ध्वजारोहण और गुब्बारे उड़ा कर किया। मुख्य अतिथि रावत ने कहा प्रतियोगियों को खेल भावना का परिचय देते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर धामी ने प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार जताया। पहला मुकाबला बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी और चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के बीच खेला गया। जिसमें सिरसा विश्वविद्यालय ने 1 पाली 7 अंको से विजय प्राप्त की। दूसरे मुकाबले में आरएमएल अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद ने बीपीएसएम विश्वविद्यालय सोनीपत को 1 पाली 6 अंकों से जीता। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ को 1 पाली 19 अंकों से हराया। लखनऊ विश्वविद्यालय ने लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा पंजाब को 7-5 से मात दी। प्रतियोगिताओं के निर्णायक की भूमिका में राष्ट्रीय अंपायर राजेश कुमार वर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, तृप्ती अग्रवाल, चंद्रप्रकाश, नवीन, धर्मेंद्र, मनोज कुमार, सलमान इकबाल थे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मंडी समिति अध्यक्ष बलदेव राज छावड़ा, जिला क्रीडा अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे, डा. एनपी शर्मा, प्रोफेसर डीडी जोशी, प्रोफेसर डीएस बिष्ट, डा. अनिल कपूर, डा. संतोष कुमार, सुभाष अरोरा, पीएस जोशी, हरीश दनाई, धीरज, मिंटू चौधरी, लक्ष्मण सिंह, धर्मपाल शर्मा, पीसी जोशी, आरएस भाकुनी आदि थे   
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें