फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुल्फी बेचने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 16 Jun 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव बरहैनी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। मृतक बरहैनी में ठेला लगाकर कुल्फी बेचता था। युवक की हत्या होने की आशंका जताई गई है। मृतक का एक रिश्तेदार से विवाद भी चल रहा था।
विज्ञापन

यूपी के गांव ग्राम बथुआखेड़ा, रामपुर निवासी चंद्रप्रकाश (32) गांव बरहैनी हुलसनगंज में किराये के मकान में रहकर कुल्फी का ठेला लगाकर परिवार की गुजर बसर कर रहा था। सोमवार सुबह चंद्रप्रकाश मृत अवस्था में संदिग्ध हालत में घर के पास कच्ची सड़क पर पड़ा मिला। परिवार के लोग शव को घर ले गए। सूचना पर सीओ अखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार चंद्रप्रकाश रविवार देर रात 11 बजे घर से बाहर ठेला लेने लिए मामा के घर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। फोरेंसिक टीम ने गहनता से जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से हो पाएगा। मृतक का उसके रिश्तेदार से विवाद होने की बात भी सामने आई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
मासूम तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बाजपुर। संदिग्ध हालात में हुई कुल्फी बेचने वाले की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग पहुंचे गए। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घर में तीनों बच्चे अपने ताऊ के साथ थे। परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी रूबी सहित अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चों में सात वर्षीय अमन, पांच वर्षीय लैविश और तीन वर्षीय सियारी है। मृतक चार महीने से बरहैनी में एक होटल के पास किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें