फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...

Tue, 05 Sep 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में किच्छा में निकली शोभायात्रा
विज्ञापन


किच्छा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर में श्री सनातन धर्म मंदिर की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में चल रहे लोग हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के नारे लगा रहे थे। यात्रा में गुरुकुल स्कूल की चंद्रयान पर बनाई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे। आवास विकास कालोनी में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली और विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ ने यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। किया। विधायक के परिवार की ओर से पुष्प वर्षाकी गई। वहां पर सनातन धर्म मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुदेश कक्कड़, पं. अरुणेश मिश्रा, ब्रज भूषण बंसल, भजन लाल अरोरा, सतीश चड्ढा, नीरज नागपाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गियारसी बंसल, राम अवतार अग्रवाल, सुरेश पपनेजा, हरीश पनेरु आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें