किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर कोली समाज का अपमान का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय कोली समाज के प्रदेश महामंत्री मुकेश कोली के नेतृत्व में समाज के लोगों ने डीडी चौक पर विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान विधायक से माफी मांगने की भी मांग की गई।
आप ये बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं कि कोली समाज की एक महिला मेयर कैसे बन गई। आपने हमारे समाज से सुधरने की रिक्वेस्ट की। हम भी आपसे एक रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि हमारे पीछे मत पड़िए। शांति से अपना काम करिए। आपको कोली समाज से माफी मांगनी पड़ेगी, नहीं तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। पुतला दहन के दौरान रजनी कोली, रमन कोली, रामचन्द कोली, मूलचंद कोली, लक्की कोली, जगदीश कोली, सुभाष कोली, राजू कोली आदि मौजूद रहे।
विधायक का पुतला फूंकने की कड़ी निंदा
विधायक तिलक राज बेहड़ का पुतला फूंकने से गुस्साए कोली समाज के लोगों ने बैठक कर इसकी कड़ी निंदा की है। वक्ताओं ने कहा कि कुछ भाजपाइयों ने कोली समाज को बदनाम करने की नीयत से यह दुर्भावनापूर्ण कृत्य किया है। जो अनुचित और निंदनीय है। कोली समाज खुले रूप में बेहड़ के साथ है।
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस के माध्यम से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राजेश शुक्ला जितने चाहे पुतले फुंकवा लो, जितनी चाहे गालियां दे लो, जितना चाहे अपमान कर लो। जितने चाहे परिवार पर हमले कर लो, जी भरकर कर लो। लेकिन याद रखना जब जनता जवाब देगी तो तुम्हारी हार तो 20,000 से ऊपर ही होगी। याद रखना।