फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलमबंद हड़ताल पर रहे अधिकारी, कर्मचारी

Fri, 09 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्स टैक्स अधिकारी से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सेल्स टैक्स अधिकारी और कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल शुरू की। हालांकि बाद में हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए अगले दिन की हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। हड़ताल की वजह से बृहस्पतिवार को दफ्तर में कामकाज नहीं हुआ, वहीं अधिकारियों के कक्षों में सन्नाटा पसरा रहा। सचल दल को हड़ताल से अलग रखा गया है।
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को उत्तराखंड वाणिज्य कर परिवार संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधिकारी और कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर रहे। कार्यालय सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मारपीट के आरोपियों की सात दिन बाद भी  गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके चलते सभी लोगों में खासा आक्रोश है। ऐसी घटनाओं से राजस्व संग्रह में लगे अधिकारी और कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। किसी भी परिस्थितियों में गिरफ्तारी से नीचे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अन्य राज्य कर्मचारी संगठनों से भी वार्ता की जा रही है। हड़ताल के चलते काम कराने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर एचसी भट्ट, डिप्टी कमिश्नर राकेश वर्मा, डीएस नबियाल, हेमा बिष्ट, एनएस बोरा, मोहिता भंडारी, असिटेंट कमिश्नर भुवन चंद्र पांडे, शुचि तिवारी, योगेंद्र त्रिपाठी, कुंदन पांगती, संजय उपाध्याय, विशाल अग्रवाल, राकेश जखमोला, एजाज बेग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें