फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खकरा नाले में डूबने से किशोर की मौत

Sun, 17 Jul 2016 12:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर से लगे इस्लाम नगर के बीच बहने वाले खकरा नाले में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। उसको बचाने के प्रयास में नाले में डूबे एक अन्य किशोर को मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बचा लिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद नाले में डूबे किशोर का शव बरामद हो गया है। इस्लाम नगर के बीच से बहने वाले खकरा नाले में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे मो. असद उर्फ फरमान (15) पुत्र इकराम व उबैस नहा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान मो.असद गहरे पानी में डूबने लगा। जिसे डूबता देख उबैश ने तत्काल अपनी टी शर्ट उतारकर उसकी ओर बढ़ाई। ताकि वह उसे बचा सके लेकिन वह खुद टी शर्ट के साथ खींच गया। इसी दौरान तैरना न जानते हुए भी वहां खड़े अशरफ ने साहस का परिचय देते हुए उबैस को तो बचा लिया। लेकिन असद गहरे पानी में लापता हो गया।

असद के डूबने पर वहां पर कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उसकी ढूंढ़ खोज शुरू कर दी। भारी मशक्कत के बाद करीब साढ़े पांच बजे नाले से मो.असद का शव बरामद हुआ। जिसे सीएचसी लाया गया। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों के पोस्टमार्टम न कराने के आग्रह से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें