फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट आर्य ने बांटी फ्रंटलाइन वर्करों को जीवन सुरक्षा किट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाले फ्रंटलाइन वर्करों को जीवन सुरक्षा किट बांटकर सम्मानित किया।। इस दौरान आर्य ने आशाओं के लिए बाजपुर सीएचसी में एक कक्ष का निर्माण कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बाजपुर क्षेत्र में 544 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 161 आशा कार्यकर्ता हैं।
मंगलवार को रामभवन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोविड काल में आंगनबाड़ी, सहायिका, आशाओं ने फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य किया है। जल्द ही सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो जाएगा। जीवन सुरक्षा किट में पीपीई किट, सैनिटाइजर, एन-95 मास्क, ग्लब्स, थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि सामान शामिल है।
इस बीच व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बाजार खोलने के लिए कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मौके पर हरमिंदर सिंह लाडी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, ब्लाक प्रमुखपति राजकुमार, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, नगराध्यक्ष गणेश राय खुल्लर, अभिषेक तिवारी, राहुल वर्मा, श्रीनिवास गर्ग विमल शर्मा, रामचंद्र, नितिन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भीड़ अधिक होने पर कोविड गाइडलाइन के नियमों का खुला उल्लंघन नजर आया। कैबिनेट मंत्री आर्य ने अपने संबोधन में खास तौर पर कोविड गाडलाइन का पालन करने की अपील की जिस पर मौजूद सभी लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया। (संवाद)
विज्ञापन

)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें