फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंतनगर में किसान मेला सात मार्च से होगा शुरू

Mon, 03 Mar 2025 06:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में 117वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन सात से 10 मार्च से किया जाएगा। इसमें किसानों के लिए विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन


मेला प्रभारी और निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि गांधी मैदान में लगने वाले चार दिवसीय मेले में रोजाना विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेले के प्रमुख आकर्षण में सात और आठ मार्च को फल-फूल, शाक-भाजी और परिरक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी के अलावा प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
इसी दिन शैक्षणिक डेयरी फार्म नगला पर संकर बछियों की नीलामी होगी। आठ मार्च को मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सात से नौ मार्च तक कृषक वैज्ञानिक संवाद होगा। नौ मार्च को पशुचिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय परिसर में पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मेले के अंतिम दिन 10 मार्च को गांधी हाॅल में समापन और पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसमें मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों और मेले में लगे स्टालों को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। मेले के लिए फर्मों का पंजीकरण शुरू हो गया है। उन्होंने अपील की है कि मेले को स्वच्छ बनाने एवं पॉलीथि मुक्त रखने में सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें