फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत: तीन दिन बाद रुद्रपुर में गरजेंगे किसान

विज्ञापन
सितारगंज बरी गांव में बैठक के बाद तीन कृषि कानूनों का विरोध करते किसान। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
रुद्रपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ एक मार्च को रुद्रपुर में होने जा रही महापंचायत में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल ही नहीं बल्कि जिले से सटे यूपी के पांच जिलों के हजारों किसान शिरकत करने पहुंचेंगे। महापंचायत स्थल में सियासी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को टोपी, झंडा लाने के लिए मनाही की गई है। इसके साथ ही मंच पर सियासी दलों के नेताओं को एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

गांधी पार्क रुद्रपुर में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके तहत गांवों में बैठकों का सिलसिला लगातार चल रहा है। हर गांव से कम से कम दो ट्रैक्टर ट्राली लाने पर जोर दिया जा रहा है। महापंचायत में यूएसनगर के साथ ही उससे लगे नैनीताल के अलावा यूपी के पीलीभीत, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली से भी किसानों का जमावड़ा लगेगा। तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने बताया कि जिले से सटे यूपी के पांच जिलों से भी हजारों किसान महापंचायत में पहुंच रहे हैं। महापंचायत में 50 हजार किसानों का लक्ष्य रखा गया है और गांवों में उत्साह को देखकर इससे अधिक किसानों के जुटने की पूरी संभावना है। कहा कि किसान पूरी तरह से एकजुट है और कृषि कानूनों के खत्म होने तक संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि महापंचायत में किसान हितैषी सियासी दलों के लोग भी शामिल होंगे। लेकिन दलों से अपने झंडे, बैनर और टोपी महापंचायत में लाने के लिए मनाही की गई है। इसके अलावा मंच पर भी केवल संयुक्त किसान मोर्चा के नेता ही रहेंगे और किसान नेताओं का ही संबोधन होगा।
तीन दिन बाद रुद्रपुर में गरजेंगे किसान
सितारगंज। तराई में तीन दिन बाद किसान तीन कृषि कानूनों के विरोध में गरजेंगे। रुद्रपुर में होने वाली किसान महापंचायत के लिए किसानों की गांव-गांव में बैठकें जारी हैं। जिनमें केंद्र सरकार की ओर से जारी तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को जागरूक किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक मार्च को रुद्रपुर में होने वाली महापंचायत में यहां से भी हजारों किसान पहुंचेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने विधानसभा के अलीनगर, बरा, बरी, गुरुनानकफार्म, कठंगरी, सिसैया, जमनीफार्म, हल्दुआ, गोविंदपुर, साबेपुर, सरकड़ा, मैनाझुंडी, डियोढार, पटिया व बिज्टी गांवों में सभाएं की। वहां पर किसान नेता नवतेज पाल सिंह, गुरसेवक सिंह महार, साहब सिंह ने किसानों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की। वहां पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह गिल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, ऋषिपाल सिंह, रिजवान अहमद आदि थे।
काशीपुर और जसपुर से भी आएंगे हजारों किसान
काशीपुर/जसपुर। भाकियू युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को बताया कि भाकियू के पदाधिकारी रुद्रपुर रैली को लेकर लगातार किसानों के संपर्क में है। काशीपुर और जसपुर ब्लॉक से हजारों किसान रैली में जाएंगे। भाकियू ने बांसखेड़ी, जगन्नाथपुर, गुलड़िया, शिवलालपुर अमरझंडा में जाकर किसानों के साथ पंचायतें कीं। राणा ने बताया कि एक मार्च को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रुद्रपुर आएंगे। वहां राजू छीना, कल्याण सिंह, विकास कुमार, हैप्पी सिंह, लेखराज व सोनू आदि थे। इधर, जसपुर में भाकियू के सदस्यों ने ग्राम अंगदपुर, धरमपुर, गूलरगोजी, मकोनिया, नारायणपुर, ध्याननगर आदि में किसानों को कृषि कानूनों से संबंधित किताबों का वितरण किया। यहां प्रेम सिंह सहोता, इंद्रपाल सिंह, शीतल सिंह, मुख्तार सिंह, अमरजीत बाजवा, ऋषि पाल सिंह, गुरविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें