फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन

Mon, 05 Oct 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। धान खरीद जल्द शुरू करने, आपदा से खराब हुई फसल का मुआवजा देने और गन्ना मूल्य 700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने सहित सात सूत्री मांगों के लिए किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के ज्ञापन भेजकर जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी और जिलाध्यक्ष नवदीप कंग उर्फ सोनू की अगुवाई में कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने एक अक्तूबर से धान खरीद का दावा किया था लेकिन केंद्रों पर सिर्फ बैनर लगे हैं। खरीद अब तक शुरू नहीं हुई है। इससे किसान अपनी फसल को औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने कहा कि हालिया आपदा से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने कहा कि सरकार को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। वहां विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर, नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, ग्राम प्रधान संघ उपाध्यक्ष अजय सिंह, अमर रंधावा, आशु मेहरा, अनुराग, मनजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, दीपक सिंह, गोल्डी कंग, बलराज सिंह, गुरमुख सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें