फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल पेंटिंग में दिखा बच्चों का हुनर

विज्ञापन
शक्तिफार्म में स्वच्छता अभियान के तहत वॉल पेंटिंग करते स्कूली बच्चे। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत नगर पंचायत परिसर की दीवारों पर वॉल पेंटिंग कर स्कूली बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज एवं जूनियर वर्ग में आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बच्चों की पेंटिंग को प्रथम पुरस्कार दिया गया। चेयरमैन सुकांत ब्रह्म ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के ग्रीनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल, होली विजन पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सुरेंद्रनगर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज प्रथम, ग्रीनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, होली विजन पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं ग्रीनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान पाया। नगर पंचायत की ओर से ट्रॉफी, प्रशस्तिपत्र एवं प्रोत्साहित धनराशि दी गई।
विज्ञापन

चेयरमैन सुकांत ब्रह्म ने कहा कि स्वच्छता मिशन के तहत आगे भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत वहां क्षेत्र के तमाम स्कूलों से संपर्क कर बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाएंगे।
नशे के खिलाफ एवं बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत भी जागरूक किया जाएगा। निर्णायक मनोज राय, सुजल कुमार व्यापारी और विश्वजीत कुमार रहे। वहां ईओ आरपी बेंजवाल, गोविंद पोखरिया, देवाशीष पोद्दार, मयंक अग्रवाल, गोविंद सरकार, विक्रम भंडारी, उत्तम दास, कार्तिक राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें