फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से दोनों किडनी फेल

Sat, 17 Jun 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
विज्ञापन
health
विज्ञापन
झोलाछाप डाक्टर की गलत दवा के रिएक्शन से एक युवक की किडनी खराब हो गई। गंभीर हालत में युवक को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। वहां पर भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। परिजन अब उसे घर ले आए हैं।
विज्ञापन

  सरकड़ा गांव निवासी यशपाल सिंह को साबेपुर के एक झोलाछाप डॉक्टर ने तबियत बिगड़ने पर दवाई दी थी। जो रिएक्शन कर गई। इससे यशपाल की दोनों किडनी खराब हो गई। उसका पीलीभीत और हल्द्वानी के अस्पतालों में इलाज कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे एम्स दिल्ली ले गए। पिछले कई दिनों से यशपाल का एम्स में इलाज भी चल रहा था। बीमार युवक की मां नत्थो देवी ने कोतवाली में आरोपी झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। एम्स में भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे जवाब दे दिया। हताश और निराश परिजन अब उसे घर वापस ले आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें