फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रौब दिखाने लिए विधायक के भतीजे को अगवा करना चाहते थे बदमाश

Mon, 18 Aug 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना का खुलासा कर पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन



जसपुर। हूटर का रौब दिखाने और सनक के लिए बदमाशों ने जसपुर विधायक आदेश चौहान के भतीजे को अगवा करने का प्रयास किया था। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा किया। जबकि घटना में फरार दो बदमाशों की पुलिस तलाश में जुटी है।

ग्राम निवारमुंडी निवासी विधायक के भतीजे अंशु चौहान ने पुलिस को बताया था कि 15 अगस्त की शाम एक कार उनके गांव में हूटर बजाती हुई घूम रही थी। तब वह गांव स्थित पृथ्वीराज चौहान चौक पर खड़े थे। उन्होंने कार सवार लोगों से हूटर बजाकर गांव में घुसने का कारण जानना चाहा, तो उसमें बैठे बदमाशों ने उन्होंने इशारे से बुलाकर कार के अंदर खींच लिया।
विज्ञापन

वह आधा कार के बाहर लटके थे। वह कुछ समझ पाते तभी बदमाशों ने कार तेज कर दी। जान से मारने की धमकी देकर गालियां देने लगे। घटना को गांव के कई लोगों ने देखा और शोर मचाने पर बाइक से कार का पीछा करके बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश उसे गांव के बाहर कार से धक्का देकर छोड़ गए और हाईवे की तरफ भाग गए।
सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। 16 अगस्त को टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दारापुर थाना ठाकुरद्वारा, बिजनौर यूपी निवासी मामा के घर में छुपे दो बदमाश जतिन उर्फ सुमित निवासी महुआडाबरा व अरुण सूर्यवंशी निवासी अलाउद्दीनपुर भोगी, थाना धामपुर, बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल कार संख्या यूके 16 बी 0111 को बरामद किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह गांव की गलियों में हूटर बजाकर रौब दिखा रहे थे। युवक का उनसे इस तरह पूछना उन्हें अच्छा नहीं लगा, तो उन्होंने उसे उठा लिया। सीओ ने बताया कि घटना में चार युवक शामिल थे। वंश राजपूत व अंश राजपूत निवासी ग्राम दारापुर, थाना ठाकुरद्वारा, जिला बिजनौर अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। टीम में प्रभारी जावेद मलिक, एसआई गोविंद सिंह मेहता, इंद्र सिंह ढेला, संतोष देवरानी, हरीश आर्य एवं सिपाही अरूण कुमार, दीपक जलाल, प्रशांत कुमार, समीर चैहान, प्रणय राठी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें