फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: किच्छा का खुरपिया फार्म बनेगा आधुनिक औद्योगिक शहर, 1200 करोड़ से मूर्त रूप लेगी परियोजना

Wed, 29 Jul 2026 07:14 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में आधुनिक स्मार्ट औद्योगिक शहर बसने जा रहा है। 1002 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की कुल लागत करीब 1200 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
खुरपिया फार्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में आधुनिक स्मार्ट औद्योगिक शहर बसने जा रहा है। अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत 1002 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की कुल लागत करीब 1200 करोड़ रुपये आंकी गई है। परियोजना का काम शुरू हो चुका है।

उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह क्लस्टर उत्तराखंड की अब तक की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में से एक है। यहां अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं के साथ प्लग एंड प्ले मॉडल पर उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। पूरे परिसर में 24 घंटे बिजली, पानी, सीवरेज, सड़क, ड्रेनेज और हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा होगी। ग्रीन जोन और कॉमन फैसिलिटी सेंटर भी बनाए जाएंगे। इस औद्योगिक शहर में ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्युटिकल, फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

निवेशकों की बढ़ेगी दिलचस्पी

विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि किच्छा की रणनीतिक लोकेशन और दिल्ली-एनसीआर व पंतनगर एयरपोर्ट से नजदीकी के कारण यहां निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ेगी। परियोजना से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा। अनुमान है कि यहां 75,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। इससे स्थानीय युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा। साथ ही छोटे और सूक्ष्म उद्यमों को भी बड़ी कंपनियों की सप्लाई चेन से जुड़ने का मौका मिलेगा।

खुरपिया फार्म में आधुनिक औद्योगिक शहर विकसित करने का काम शुरू हो गया। अगले कुछ वर्षों में परियोजना मूर्त रूप ले लेगी। युवाओं को यहां रोजगार मिलेगा। सरकार का प्रयास इस काम को जल्द पूरा करना है। - मनीष बिष्ट, आरएम, सिडकुल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें