फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसएचओ संग नोकझोंक, धरने पर बैठे बेहड़

Mon, 17 Apr 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के आवास विकास में व्यापारियों और थाना प्रभारी में होती नोकझोंक
विज्ञापन
रुद्रपुर। आवास विकास में सड़क पर धार्मिक आयोजन के लिए लगाए जा रहे टेंट को पुलिस की ओर से हटवाने का मामला तूल पकड़ गया। सूचना पर पहुंचे किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ की ट्रांजिट कैंप एसएचओ से तीखी नोकझोंक हो गई। बेहड़ पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। दो घंटे तक चला हंगामा सीओ के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ।
विज्ञापन

आवास विकास में चार साहिबजादे चौक स्थित अपने आवास पर पार्षद रमेश कालरा धार्मिक आयोजन करा रहे हैं और सोमवार शाम तीन बजे से आयोजन होना था। रविवार रात उन्होंने घर के सामने सड़क की एक लेन पर टेंट लगवाना शुरू किया। कुछ लोगों ने यातायात बाधित होने की शिकायत की तो पुलिस ने टेंट हटाने के लिए कहा था। मामले को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने एसएसपी को अवगत कराया था। सोमवार सुबह टीम के साथ मौके पर पहुंचे ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने टेंट हटाने के निर्देश दिए। पार्षद और व्यापारियों ने शाम को आयोजन खत्म होने के बाद टेंट हटाने की बात कही। एसएचओ ने बिना अनुमति के टेंट नहीं लगाने की बात कही। इसको लेकर उनकी और व्यापारियों के बीच में तकरार हो गई। इसी बीच वहां किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ भी पहुंच गए और उनकी एसएचओ से तीखी नोकझोंक हो गई।
एसएचओ पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए बेहड़ धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ने पर प्रभारी सीओ सिटी ओमप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर विधायक से बातचीत कर मामला शांत कराया। इसके बाद सड़क पर लगा टेंट हटा दिया गया और कार्यक्रम से एक घंटा पहले टेंट लगाने की बात तय हुई। वहां पर कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, हरीश अरोरा, बंटी अरोरा, सौरभ बेहड़ सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन


जब आवेश में आए व्यापारी नेता और एसएचओ
रुद्रपुर। आवास विकास में सड़क पर पंडाल लगाने को लेकर हुए विवाद में व्यापारी नेता और एसएचओ बात करते हुए आवेश में आ गए। विवाद के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि पुलिस मनमानी पर उतारू है। वे आवास विकास की दुकानें बंद करवा देंगे। इस पर एसएचओ बोले, आप धमकी दे रहे हैं मुझे। आवास विकास नहीं आप रुद्रपुर बंद करवा देना।

रुद्रपुर में लोगों की ओर से घरों के बाहर सड़क पर टेंट लगाकर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसको लेकर कभी किसी की तरफ से आपत्ति नहीं हुई है। लेकिन एक धार्मिक कार्यक्रम को मुद्दा बनाकर पुलिस तूल दे रही थी, जबकि सड़क की दूसरी लेन पर यातायात चल रहा था। पुलिस की कार्यशैली से सरकार की छवि खराब हो रही है। जिला पुलिस के विभिन्न मामलों को विधानसभा में उठाया जाएगा। -इ तिलकराज बेहड़, किच्छा विधायक

- आवास विकास में बिना अनुमति के टेंट लगाया जा रहा था। थाना प्रभारी अपनी कार्रवाई करने के लिए वहां पहुंचे तो विधायक ने उनसे अभद्रता की और देख लेने की धमकी दी। यह गलत तरीका था। - डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी।
विज्ञापन

रुद्रपुर के आवास विकास में व्यापारियों और थाना प्रभारी में होती नोकझोंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें