खटीमा। खटीमा में खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं 13 से 19 सितंबर तक होंगी। बीडीओ संजय गांधी ने बताया कि प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट आदि खेल शामिल हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन वन चेतना स्टेडियम चकरपुर, न्याय पंचायत खेतलसंडा खाम, बिगराबाग, पीएमश्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी बंडिया, न्याय पंचायत बंडिया, झनकट और सिटी कांवेंट स्कूल में होंगी। संवाद