फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ का सांकेतिक धरना प्रदर्शन: छात्रसंघ पिथौरागढ़ की समस्याओं का हो समाधान

विज्ञापन
खटीमा में मांगों को लेकर धरना देते महाविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा के एचएनबी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने पिथौरागढ़ में चल रहे शिक्षक-पुस्तक आंदोलन को समर्थन दिया है। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर में सांकेतिक धरना देकर छात्रसंघ पिथौरागढ़ की समस्याओं के अविलंब समाधान की मांग की।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धांत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एक दिनी सांकेतिक धरना देते हुए पदाधिकारियों ने पिथौरागढ़ महाविद्यालय में चल रहे शिक्षक-पुस्तक आंदोलन का समर्थन किया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं की समस्या की अनदेखी करेगा तो कुमाऊं मंडल के छात्रसंघ पदाधिकारी संयुक्त आंदोलन करेंगे। वहां पर उपाध्यक्ष महरुफ अली, छात्रा उपाध्यक्ष सुनीता खोलिया, महासचिव संजय जायसवाल, कोषाध्यक्ष राहुल ज्याला, गौरव कोटिया, नीरज धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें