रुद्रपुर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग का समापन हो गया। प्रतियोगिता में डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी खटीमा ने दबदबा कायम करते हुए वरिष्ठ वर्ग की सभी छह प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जमुना प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज बहेड़ी के निदेशक डॉ. मनोज चंद्र कांडपाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक कैलाश कांडपाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्कृत भारतीय ज्ञान और संस्कृति की आधारभूत भाषा है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि जगाती हैं और प्रतिभा को मंच देती हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य असीम दास, उप प्रधानाचार्य भावना जोशी, प्रबंधक सुरेश गांधी आदि मौजूद रहे।
परिणाम एक नजर में -
नाटक- प्रथम डायनेस्टी खटीमा, द्वितीय सनातन धर्म बालिका रुद्रपुर, तृतीय भजुराम अमर इंटर कॉलेज।
समूह गायन- प्रथम डायनेस्टी खटीमा, द्वितीय गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, तृतीय पीएमश्री जीजीआईसी सितारगंज।
समूह नृत्य- प्रथम डायनेस्टी खटीमा, द्वितीय एसएमएस दत्त मेमोरियल नोजगे खटीमा, तृतीय सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर।
वाद-विवाद- प्रथम डायनेस्टी खटीमा, द्वितीय पीपी तिवारी इंटर कॉलेज जसपुर, तृतीय नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा।
आशुभाषण- प्रथम डायनेस्टी खटीमा, द्वितीय शिक्षा भारती खटीमा, तृतीय गुरु नानक बालिका रुद्रपुर।
श्लोक उच्चारण- प्रथम डायनेस्टी खटीमा, द्वितीय नोजगे पब्लिक स्कूल, तृतीय सनातन धर्म बालिका रुद्रपुर।