फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में अन्य शहरों से आए 40 लोगों को क्वारंटीन वार्ड में किया भर्ती

विज्ञापन
खटीमा सरकारी अस्पताल में अन्य नगरों से आए लोगों की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीमां ने दिल्ली समेत अन्य नगरों से आए 40 लोगों को क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती व 52 लोगों को होम क्वारन्टीन किया। बता दें कि वर्तमान में अन्य नगरों से आने वाले लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को भी टीमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रहीं। नागरिक अस्पताल में डॉ.शैलजा त्रिपाठी व दीक्षा ने 37 लोगों की स्क्रीन की। जबकि लायंस स्कूल में जांच टीम के लीडर डॉ. संदीप मिश्रा ने 60 लोगों की जांच की। डॉ.मिश्रा ने बताया कि कुल 40 लोगों को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती किया गया। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की जांच में टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें