खटीमा। क्षेत्र के योग शिक्षक संदीप ठाकुर को इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (आईएनओ) के अध्यक्ष व सरकार के सदस्य स्टेंडिंग फाइनेंस कमेटी मिनिस्ट्री ऑफ आयुष अनंत बिरादर ने ऊधमसिंह नगर का जिला समन्वयक बनाया है। इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते 21 जून को योग दिवस पर आईएनओ द्वारा ऑनलाइन योग सिखाने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते जिला समन्वयक के माध्यम से ब्लॉक संयोजको की सूची तैयार कर ली गई है। योग शिक्षक ठाकुर ने बताया कि सभी ब्लॉक संयोजको ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।