फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा में दस घंटे में हुई 31 मिमी बारिश

Sat, 01 Apr 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र में हुई बेमौसम मुसलाधार बारिश से गेहूं की फसल को खासा नुकसान हुआ है। साथ ही ठंड का एहसास भी हुआ। क्षेत्र में अब तक 31 मिमी बारिश हो चुकी है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम को अंधड़ के साथ हुई मुसलाधार बारिश से गेहूं की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने बताया कि बारिश एवं तेज हवाओं से नौसर, सुनपहर, प्रतापपुर समेत कई गांवों के खेतों में खड़ी गेहूं की गिर कर जलमग्न हो गई है। इससे किसानों को खासा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि बारिश से तापमान में गिरावट आई है। सिंह ने बताया कि क्षेत्र में दस घंटे में 31 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इस बारिश से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है।

नुकसान के आकलन के लिए टीम गठित
खटीमा। बेमौसम बारिश से हुए फसल के नुकसान की भरपाई के लिए क्षति आकलन के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने न्याय पंचायतवार गठित समिति न्याय पंचायत प्रभारी कृषि, न्याय पंचायत उद्यान, सचल दल केंद्र, क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक की टीम गठित की गई है। गठित टीम फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। टीम को 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति का कृषकवार तीन दिन में रिपोर्ट देने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


तेज आंधी से पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त, आपूर्ति ठप
खटीमा। बारिश के साथ चली तेज आंधी से विद्युत पोल और लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रात्रि में सुचारू हो गई। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर विद्युत पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। यादव ने बताया कि तेज आंधी के चलते चार ट्रांसफार्मर, 25 विद्युत पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गए। विभाग को लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों को सही करने के बाद सभी स्थानों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें